सिराथू: गोविंदपुर गोरियों और चक सैनी से पुलिस ने चोरी के दौरान हमला और मारपीट के दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सिराथू तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों गांव से रविवार की दोपहर सैनी पुलिस ने नरेश पुत्र नंद का को गिरफ्तार किया है।सैनी पुलिस ने रविवार को चकसैनी से राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पूर्व के मुकदमा मे दोनों वारंटी अभियुक्त है। नरेश चोरी के दौरान हमला करने और राजेंद्र मारपीट धमकी मामले से संबंधित वारंटी अभियुक्त हैं।दोनों का चालान किया गया।