सिराथू: कुंभ की मशहूर हर्षा रिछारिया ने अहिरारा में कहा- शक्ति सृजन यात्रा लेकर देश के कोने-कोने जाकर हिंदुओं को जागरूक करेंगी
रविवार को कौशांबी के सिराथू तहसील क्षेत्र के अहिरारा गांव हर्षा रिछारिया पहुंची हुई थी।प्रयागराज कुंभ में मशहूर होने के बाद हर्षा ने हिंदुओं को बचाने के लिए शक्ति सृजन यात्रा प्रयागराज से निकली है जो रविवार को कौशांबी पहुंची थी। जहां पर उन्होंने कहा कि देश के कोने कोने में जाकर हिंदुओं को जागरूक करेंगे। कई कार्यक्रमों में शामिल होकर वापस लौटी है।