सिराथू: सैनी इलाके में हुए दो सड़क हादसों में एक बिजली कर्मचारी और एक हाई स्कूल की छात्रा बाल-बाल बचे
रविवार को सैनी थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसे हुए हैं।पहले हादसे में अटसराय की वंदना नाम की लड़की जो की हाई स्कूल की छात्रा है साइकिल से जा रही थी ट्रक ने टक्कर मार दिया।मामूली चोटे आई हैं।दूसरा हादसा अझुवा में हुआ है।बिजली विभाग के कर्मचारी नथन लाल मोटरसाइकिल से जा रहे थे।पिकअप ने टक्कर मार दिया।वहां मौजूद लोगों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कराया है।