चौहटन के देदुसर ग्राम पंचायत चुनाव से पहले चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से किए गए वादे चुनाव में असफल होने के बाद भी पुष्पेंद्र सिंह सोढा कर रहे हैं निजी खर्चे से पूरे
ग्राम पंचायत देदूसर में पंचायत चुनाव से पहले कानासर गांव में भीलों की ढाणी में लोगों ने उनको उनकी पानी की समस्या को लेकर अवगत करवाया उन्होंने तुरंत प्रभाव से मशीन मंगवा कर काम शुरू किया टेक्निकल समस्या से वह मशीन ट्यूबवेल नहीं कर सकी कुछ लोगों ने कहा कि यह केवल वोटो के लिए रेवड़ीय यह बांट रहे है बाकी कुछ नहीं होना है खूब अफवाहें फैलाई चुनाव संपन्न होने के बाद परिणाम पक्ष में नहीं आने के बावजूद भी अपनी जुबान के पक्के युवा नेता पुष्पेंद्र सिंह सोढा ने बड़ी मशीन मंगवा कर ट्यूबेल का काम शुरू किया आज ट्यूबवेल मे फुल और मीठा पानी आया लोगों को मीठा पानी पीने को मिला क्षेत्र के लोगों मे अपनी जुबान के धनी पुष्पेंद्र सिंह सोढा की चर्चाए हो रही है
Barmer, Barmer | Nov 17, 2026