गलोड़: नादौन के विकास भवन में विकास कार्यों पर हुई चर्चा, अध्यक्षता अजय शर्मा ने की
नादौन विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर गीता भवन में चर्चा हुई। विकास पर चर्चा प्रभारी एवं हमीरपुर जिला के एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विकास कार्यों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। ब्लॉक स्तर की इस बैठक में सबकी राय जानी गई। अब अजय शर्मा नादौन ब्लॉक की सभी पंचायतों में बूथ स्तर पर जाकर बैठकें करेंगे।