घाघरा: घाघरा थाना के पास पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, 2 दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन ज़ब्त
Ghaghra, Gumla | Oct 29, 2025 घाघरा थाना के मुख्य गेट के समीप घाघरा पुलिस ने वाहन जांच किया। इस क्रम में दो दर्जन से ऊपर दो चक्के वाहनों को पुलिस ने जप्त कर थाना परिसर में रखा। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस निमित्त बिना हेलमेट पहने दो चक्के वाहन चला रहे मोटरसाइकिल को पकड़ा गया है। वाहनों से संबंधित कागजात की जांच की जा रही है।