लखीसराय: लखीसराय में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ने जनसंवाद में सुनी लोगों की समस्याएं
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसंवाद सह जनसुनवाई की. अपराह्न 3:15 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी गयीं और संबंधित मामलों की जानकारी ली गयी. समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.