नुआंव: नुआंव में प्रशांत किशोर का आरोप, मायावती करोड़ों रुपए लेकर देती हैं टिकट, बच्चों की चिंता नहीं
Nuaon, Kaimur | Oct 26, 2024 रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर नुआंव पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीएसपी प्रमुख मायावती पर हमला बोलते हुए शनिवार की दोपहर 1:00 बजे कहा बीएसपी प्रमुख मायावती को आपके बच्चे की चिंता नहीं, करोड़ों रुपए लेकर बीएसपी का टिकट देती हैं। नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा नीतीश सरकार ने हर दिन लोगों से घूस लिया है।