देहरादून: नगर निगम में हंगामा करने वाला युवक पुलिस हिरासत में
देहरादून नगर निगम में आए दिन हंगामा करने और कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोपों से घिरे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवक पिछले करीब डेढ़ साल से समय-समय पर नगर निगम पहुंचकर मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था और निगम कर्मचारियों के साथ अभद्रता व मारपीट करता था।
नगर निगम के सुपरवाइजर दीपक बडोनी के अनुसार, चौहान नाम का युवक लंबे समय से निगम में आकर हंगामा कर रहा था, जिससे निगम का माहौल प्रभावित हो रहा था। कर्मचारियों का आरोप है कि युवक ने कई बार पुलिसकर्मियों, होमगार्ड जवानों और निगम कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई की।
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी देहरादून शेखर चंद सुयाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित व्यक्ति मानसिक रूप से कुछ परेशान प्रतीत होता है। उसे धारा चौकी लाया गया है और उसके खिलाफ नियमानुसार वै�