इटाढ़ी: नागरिकों की समस्याओं पर डीएम गंभीर, जन सुनवाई में पहुंचे 44 आवेदन, डीएम ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Itarhi, Buxar | Jun 15, 2026 सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में डीएम साहिला ने आम जनता की समस्याएं सुनीं। आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 44 आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए।