बेगूसराय: DM की अध्यक्षता में बाल श्रमिक अधिनियम के तहत टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, कई निर्देश जारी
कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में बाल श्रमिक अधिनियम के तहत टास्क फोर्स की बैठक बुधवार की शाम 05:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक के दौरान डीएम ने टास्क फोर्स द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की. उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रमिक एवं बाल शोध संबंधित रोकथाम के लिये स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका, मुखिया से समन्वय स्थापित करें.