अकलतरा: तरौद गांव में 2 बेटों और 2 बहुओं ने जमीन बंटवारा मांग कर की मारपीट, केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, तरौद गांव की महिला बिसुन बाई ने बताया कि उसके माता-पिता की 8 से 9 एकड़ जमीन है। उसके बड़े बेटे संजय सिंह, छोटा बेटा कुंजबिहारी सिंह और दोनों की पत्नी सुमिता सिंह, रश्मि सिंह जमीन का बंटवारा मांगने लगे, जिन्हें नहीं देने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले चारों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया।