दरअसल, कुछ दिनों पहले खेत के कीचड़ से होकर शव ले जाते वीडियो वायरल हुआ था, जिस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। इसके बाद जिला पंचायत के सीईओ ने टीम भी गांव भेजी थी, लेकिन फिर सड़क बनाने कोई पहल नहीं हुई, क्योंकि जमीन निजी है। ऐसे में ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ गई और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है।