अकलतरा: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अकलतरा से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह स्कूल जा रही थी। उसी समय आरोपी अरमान खान रास्ते में बैठा हुआ था, जो उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और छेड़छाड़ भी की। फिर शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। अकलतरा पुलिस ने वार्ड नं 2 पोड़ीभाठा से आरोपी अरमान खान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।