अकलतरा: ओवरब्रिज के नीचे खड़ी दर्जी की बाइक हुई चोरी, अकलतरा थाने में FIR दर्ज
पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के लक्ष्मी प्रसाद देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दर्जी का काम करता है। वह अपनी बाइक को ओवरब्रिज के नीचे खड़ी करके अपनी दुकान में काम करने चले गया। वापस आकर देखने पर उसकी बाइक वहां पर खड़ी नहीं थीम किसी अज्ञात चोर ने बाइक की चोरी कर ली थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है।