अकलतरा: अकलतरा वार्ड 2 में मोहल्लेवासियों ने नशे के खिलाफ उठाई आवाज, बदमाशों ने स्कूल जा रही छात्रा से की छेड़छाड़
दरअसल, अकलतरा के वार्ड 2 के मोहल्लेवासियों ने बताया कि उनके वार्ड में शराब, गांजा की अवैध रूप से लगातार बिक्री हो रही है, जिसे बंद कराने की मांग की गई थी। इसके बाद 3 बदमाशों ने मोहल्ले की छात्रा, जो स्कूल जा रही थी। उसके साथ छेड़खानी की है और धमकी दी है। इससे आक्रोशित परिजन और मोहल्लेवासियों ने थाना पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।