सरीला: उधार गुटखा न देने से नाराज दबंगों ने महिला दुकानदार और उसके पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा, दुकान में की तोड़फोड़, केस दर्ज
जरिया थाना क्षेत्र के सरीला में दबंग युवक को उधार गुटखा ना देना एक महिला दुकानदार और उसके पुत्र को महंगा पड़ गया। दबंग युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला दुकानदार और उसके पुत्र के साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों से दोनों की जमकर पिटाई कर डाली तथा जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान में तोड़फोड़ भी कर दी। पीड़िता ने जरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।