बक्सर: बड़कागांव में अवैध धर्मांतरण का विरोध करने वाले युवाओं को राष्ट्र ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया
Buxar, Buxar | Jun 1, 2025 सदर प्रखंड के बड़का गांव में पांच साहसी ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में चल रहे अवैध धर्मांतरण गिरोह का विरोध करने और उसे समाप्त करने के लिए राष्ट्र ज्योति सम्मान’ से रविवार को 4 बजे संध्या में सम्मानित किया गया. यह सम्मान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो द्वारा प्रदान किया गया. प्रियंका कानूनगो इस समारोह मे भाग लेने के लिए दिल्ली से आए थे.