संगम कमेटी के सदस्य महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत कौबरा में विगत कई वर्षों पहले दंगल का आयोजन हुआ करता था। उसी पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार भी दंगल का आयोजन कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दंगल प्रांगण में करीब आधा सैकड़ा पहलवान पहुंच गए थे। समय कम होने के कारण सभी पहलवानों को कुश्ती लड़ने का अवसर नहीं मिल सका। महेंद्र मिश्रा ने कहा कि दंगल के माध्यम से गांव की पुरानी परंपरा और खेल संस्कृति को फिर से जीवंत करने का प्रयास किया जा रहा है।