प्रतापगढ़: अर्जुनपुर तिराहे से हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को कुल्हाड़ी समेत किया गया गिरफ्तार
थाना अंतू पुलिस ने अर्जुनपुर तिराहे के पास से शनिवार शाम 5 बजे हत्या के प्रयास के आरोपी राममिलन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ग्राम मठिया सण्डवा चण्डिका में पुराने रास्ते के विवाद में कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।