लोहरदगा: अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने संत गाडगे बाबा की जयंती मनाई
अखिल भारतीय धोबी महासंघ द्वारा दिव्या पैलेस होटल में संत गाडगे बाबा की जयंती मनाई गई। मौके पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व संत गाडगे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक कुमार रजक ने कहा कि संत गाडगे स्वच्छता के जनक थे उनका उद्देश्य समाज को एक करना और आगे ले जाना है।