लोहरदगा: पूर्व विधायक के छोटे भाई समाजसेवी अनिल टाना भगत जिले के विभिन्न गांव में जन समस्याओं से अवगत हुए।
शनिवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत के भाई अनिल टाना भगत जिला के विभिन्न गांव पहुंचे इस मौके पर खरता,हनहट एवं ककरगढ आदि गांव में पहुंचक कर जनसमस्याओं जैसे आवास वृद्धावस्था पेंशन विकलांगता पेंशन अबुवा अवास पेयजल सड़क बिजली से अवगत कराया। अनिल टाना भगत ने कहा उक्त गांव की जनसमस्याओं के निपटारे हेतु पहल कराए जाने का भरोसा दिया।