लोहरदगा: बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर जय श्रीराम समिति ने पावरगंज चौक पर किया विरोध प्रदर्शन
टीएमसी नेता शेख शाहजहां पर आदिवासी और हिंदू महिलाओं पर उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसे लेकर पावरगंज चौक पर रविवार को जय श्री राम समिति सहित कई हिंदू संगठनों ने पूरे मामले का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और टीएमसी नेता की गिरफ्तारी और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।