लोहरदगा: युवा कांग्रेस के प्रयास से जिले के विभिन्न प्रखंडों के तालाबों मे निशुल्क मछली वितरण किया गया
लोहरदगा जिले सदर प्रखण्ड सहित अन्य प्रखंड जैसे कैरो, किसको, कुडू, सेन्हा के विभिन्न तालाबों में युवा कांग्रेस रास्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत , जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम जिलानी के द्वारा मत्स्य विभाग के माध्यम से तलाबों मे मछली छोड़ने के लिए पहल करने की बात कही गई थी। उनके प्रयास से मत्स्य विभाग से तालमेल कर मछली जीरा उपलब्ध कराया गया।