चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी, बोलीं—पार्टी का आदेश सर्वोपरि
चुनाव नजदीक आने के साथ ही नगर परिषद में भाजपा की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा नेत्री ने कहा कि पार्टी पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार है और काम के दम पर दोबारा भाजपा का बोर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने जिलेवासियों को 75वें वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही शहर में भी अपना बोर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं। इसी तरह पिछले नगर परिषद भाजपा बोर्ड के कार्यों को आधार बनाकर जनता के बीच जाएंगे और शहर के विकास के लिए फिर से भाजपा का बोर्ड बनाने की अपील करेंगे।
चेयरमैन पद की दोबारा दावेदारी को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे किसी पद की दावेदारी नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी की एक छोटी-सी कार्यकर्ता हूं। पार्टी सर्वोपरि है। पार्टी जो आदेश देगी, उसी के अनुसार काम करूंगी। पार्टी जिसे जिम्मेदारी देगी, उसके साथ मिलकर बहुमत हासिल कर बोर्ड बनाएंगे और शहर का विकास करेंगे।”
जनता के पहले मिले प्यार और समर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें जनता से हमेशा स्नेह मिला है और इसी विश्वास के साथ पार्टी कार्यकर्ता चुनाव मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है और भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह कमर कसकर तैयार हैं। पार्टी अपने पिछले कार्यों और विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और भाजपा का बोर्ड दोबारा बनाने का प्रयास करेगी।
Peeplu, Tonk | Aug 20, 2026