बाढ़: बाढ़ में बंद घर से चोरों ने ताला तोड़कर 15-20 लाख के जेवरात समेत संपत्ति चुराई
Barh, Patna | Aug 18, 2026 बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के चकनवादा गांव में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। मकान मालिक के पुत्र ने शाम लगभग 5 बजे बताया कि चोर मुख्य गेट और कमरे का ताला तोड़कर गोदरेज से जेवरात, कीमती सामान और इलाज के लिए रखे पांच लाख रुपये नकद ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।