हरसूद: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर निकली शोभायात्रा का जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत
शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर यदुवंशी यादव समाज द्वारा भव्य यात्रा छनेरा नया हरसूद में निकाली गई। शुक्रवार दोपहर 1 बजे के लगभग शोभा यात्रा संत बुखारदास बाबा मंदिर छनेरा से प्रारंभ हुई जो महाराणा प्रताप चौक, फीलगुड चौराहा, घोषी मोहल्ला चौराहा, भैरव चौक होते हुए कृषि उपज मंडी हरसूद प्रांगण में पहुंची जहां पर शोभा यात्रा का समापन हुआ।