खिरकिया: खिरकिया में शहीद अमृता देवी विश्नोई की प्रतिमा का अनावरण, समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि।
Khirkiya, Harda | Sep 12, 2026 आज 12 सितंबर शाम 5 बजे खिरकिया में पर्यावरण संरक्षण और समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहीं शहीद अमृता देवी विश्नोई की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर विश्नोई समाज से जुड़े वरिष्ठ एवं युवा सामाजिक बंधुओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।