मुरैना नगर: किशनपुर में बिजली संकट से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, आधा सैकड़ा लोग ऑफिस पहुंचे, बोले- सप्लाई नहीं मिली तो अब भूख हड़ताल
मुरैना के किशनपुर गांव में संकट से परेशान आधा सैकड़ा ग्रामीण बिजली ऑफिस पहुंचे।ग्रामीणों ने बताया कि 20 मई 2025 से बिजली लाइन बंद है।पहले सप्लाई भोडेरी फीडर से मिलती थी, लेकिन बाद में जेवरा खेड़ा बिचोली पंप फीडर से जोड़ दी गई, जहां 4 से 5 घंटे बिजली मिल रही है।ग्रामीणों ने समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या नहीं सुलझी बच्चों संग भूख हड़ताल करेंगे।