🚨⚡ बड़ा हादसा! आसमानी बिजली गिरते ही भरभराकर गिरी घर की छत, मलबे में दबकर महिला की मौत
📍 हरियाणा से दर्दनाक खबर
बीती रात करीब 3 बजे तेज बारिश और बिजली की कड़कड़ाहट के बीच एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से कमरे की छत अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी।
हादसे के समय 58 वर्षीय नन्ही देवी कमरे में सो रही थीं। छत के मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जोरदार धमाके की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
📢 आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई बड़ी खबर हो तो हमें जरूर बताएं।
बेधड़क हरियाणा न्यूज़ — सच है तो बेधड़क है।
#फतेहाबाद #खजूरीजाटी #आसमानीबिजली #बिजलीगिरनेसेमौत #महिलाकीमौत #घरकीछतगिरी #बड़ाहादसा #दर्दनाकहादसा #हरियाणान्यूज #फतेहाबादन्यूज #ताजाखबर #हरियाणाखबर #बारिश #LightningStrike #Fatehabad #HaryanaNews #BedhadakHaryanaNews
Sirsa, Sirsa | Sep 17, 2026