शहर के दौरे पर निकले जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल, विकास कार्यों का ले रहें है जायजा
सिरसा।
जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने गुरुवार को सुबह सवेरे सिरसा शहर का दौरा कर विभिन्न विकास एवं सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डाकघर के पास बने डंपिंग प्वाइंट का अवलोकन किया और मौके की स्थिति की जानकारी ली। डाकघर के पास नवनिर्मित शौचालय के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।
चाय पर चर्चा
इसके बाद जिला नगर आयुक्त रोड़ी बाजार स्थित प्रकाश चाय वाले की दुकान पर पहुंचे, जहां नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता, कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक एवं विभिन्न वार्डों के नगर पार्षदों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान रोड़ी बाजार के दुकानदारों एवं शहरवासियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Sirsa, Sirsa | Sep 17, 2026