अजमेर. जिला स्पेशल टीम और अलवरगेट थाना पुलिस ने मदारपुरा में ताला तोड़कर हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 23 सितंबर को प्रेम देवी अपने मकान पर ताला लगाकर जंगल में बकरी चराने गई थी। पीछे से अज्ञात चोर सोने का मादलिया 15 ग्राम, टोपस 8 ग्राम, झुमरी, बोरला, नथ, कनकटी, कांकणी व 12,500 रुपये नकदी चुरा ले गए।