बल्देवगढ़: मलगुवां में हितग्राहियों को तीन माह से नहीं मिला राशन,कार्यवाही की की गई मांग
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मलगुवां में हितग्राहियों को तीन माह से राशन न मिलने पर हितग्राही लगातार परेशान हो रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार सेल्समैन के द्वारा हितग्राहियों से फिंगर लगवा लिए जाते हैं। लेकिन उन्हें 3 माह से राशन नहीं दिया जा रहा है।जिस कारण से हितग्राही मलगुवां राशन दुकान पर तो पहुंच रहे।लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है।