बल्देवगढ़: मलगुवां के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
मलगुवां के पास अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सौरभ पुत्र कमलेश विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मलगुवां जो कि गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे डायल हंड्रेड के माध्यम से बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां पर उक्त घायल का इलाज किया गया।