बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर परिषद के पास एक व्यक्ति के साथ ईंट गुम्मा से की गई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बल्देवगढ़ नगर परिषद के पास एक व्यक्ति के साथ ईंट गुम्मा से मारपीट का मामला सामने आया है।फरियादी हीरालाल पुत्र मोतीलाल रैकवार उम्र 48 वर्ष निवासी महादेव मोहल्ला बल्देवगढ़ के द्वारा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और बताया कि मोहल्ले के ही कैलाश रैकवार के द्वारा फरियादी के साथ ईंट गुम्मा से मारपीट की गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को विवेचना मे ले लिया है।