बल्देवगढ़: ग्राम जटेरा के पास पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम जटेरा के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम जटेरा के पास पुलिस टीम के द्वारा आरोपी अशोक पुत्र गोटीराम चौरसिया उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सिजोरा थाना खरगापुर को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के पास से 5 लीटर महुआ की बनी देसी कच्ची शराब जप्त की गई।