बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद ने भारत माता की आरती के साथ मनाया 60वां स्थापना दिवस
बल्देवगढ़ प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा भारत माता की आरती के साथ 60वां स्थापना दिवस मनाया गया।जिसमें नगर के बस स्टैंड के पास हनुमान जी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की आरती की।एवं 60वां स्थापना दिवस मनाया।जिसमें बल्देवगढ़ सहित टीकमगढ़ जिले से अधिक संख्या में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।