बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर में जगह-जगह धूमधाम से स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमाएँ
बल्देवगढ़ नगर में हिंदू उत्सव कमेटी के द्वारा जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की स्थापना बड़े ही धूमधाम के साथ की गई। जिसमें बताया गया कि नगर के पंकज पुल, बम्होरी तिगैला, बुडे़रा तिगैला एवं अन्य जगह डीजे, गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे। जहां पर पंडालों में विधि विधान एवं हिंदू रीति रिवाज के अनुसार प्रतिमाओं की स्थापना की गई।