बहेड़ी: आगामी 17 नवंबर को केसर शुगर मिल की मुंडिया मुकर्रम पुर स्थित ज़मीन की नीलामी होगी
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक केसर शुगर मिल बहेड़ी की मुंडिया मुकर्रमपुर स्थित ज़मीन की नीलामी आगामी 17 नवंबर मंगलवार को दिन में एक बजे तहसील मुख्यालय बहेड़ी में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में होगी 28 एकड़ से अधिक इस ज़मीन की न्यूनतम बोली 35 करोड़ रुपए से शुरू होगी और न्यूनतम बोली की 10 प्रतिशत ज़मानत राशि होगी।