नैनवां: जरखोदा गांव में जहरीले कीड़े के काटने से किसान की हुई मौत, सरपंच व प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की
Nainwa, Bundi | Aug 10, 2024 जरखोदा गांव में खेत पर काम करते समय जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत हो गई। जानकारी अनुसार किसान खेत पर परिजनों के साथ सोयाबीन में दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान जहरीले कीड़े के काटने से बेसुध होकर गिर गया। परिजन करवर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।