नैनवां: देवरियां गांव में ड्रेन का पानी अवरुद्ध होने से ग्रामीण परेशान, समाधान की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Nainwa, Bundi | Aug 9, 2024 नैनवा उपखंड क्षेत्र के देवरियां गांव में ड्रेन का पानी अवरुद्ध होने से 4 दिन से ग्रामीण बरसात के पानी में रहने को मजबूर हो रहे हैं। समाधान की मांग को लेकर नैनवा तहसीलदार राम राय मीणा को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पानी भरा रहने से बीमार व्यक्तियों पशुओं को लाने ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।