नैनवां: देई कस्बे में धूमधाम के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस, विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित
Nainwa, Bundi | Aug 10, 2024 देई कस्बे मे शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के आसपास के विभिन्न गावों से आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या मे पहुंचे । इस मौके पर मीणा धर्मशाला से विशाल रैली निकाली गई । रेली में आदिवासी समाज के लोग विशेष परिधानों मे पुरुष, महिला और बच्चे डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे।