नैनवां: नैनवा एनएच 148 डी भावपुरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन गाय की मौत, एक हुई घायल
Nainwa, Bundi | Aug 7, 2024 नैनवा एनएच 148 डी पर भावपुरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने गायों को टक्कर मार दी। जिससे तीन गाय की मौत व एक घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नैनवा शहर के बजरंग दल जिला संयोजक लकी चोपड़ा घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में नैनवा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाने के हेड कांस्टेबल भोजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।