ग्वालियर में ट्यूशन टीचर पर दुष्कर्म का आरोप, छात्रा को दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार...
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 सितंबर की है, जिसमें सत्यजीत शाक्य (26) पर वारदात को अंजाम देने और छात्रा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि छात्रा आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी, तभी यह घटना हुई। धमकी के डर से पीड़िता ने तत्काल शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 10 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।