शाजापुर: शाजापुर जिले में 40 स्कूलों का दूसरे स्कूलों में विलय, 2 स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित मापदंड पूर्ण नहीं करने वाले 40 सरकारी स्कूलों के अन्य सरकारी स्कूल में मर्ज करने के साथ दो स्कूलों को बंद किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। सोमवार शाम 6:00 बजे जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे ने जानकारी दी।