खैरलांजी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरलांजी में नवजात वार्ड में गंदगी का अंबार, बदहाल वाटर कूलर ने बढ़ाई चिंता
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरलांजी में नवजात शिशुओं के वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रसव के बाद नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को जिस वार्ड में रखा जाता है, वहां आसपास गंदगी दिखाई देने से अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर की दोपहर में वार्ड में लगे वाटर कूलर के आसपास भी ग