पटना ग्रामीण: BIT पटना के सभागार में विकसित भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन
BIT पटना के सभागार में रविवार को विकसित भारत यूथ कनेक्ट के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। रविवार शाम 7:59 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से विजय कुमार सिन्हा ने दी है। कार्यक्रम में विजय कुमार सिन्हा को पौधा देकर उनका स्वागत किया गया।