पटना ग्रामीण: बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर संकल्प सम्मेलन को लेकर पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर
बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और दलित सेना के द्वारा बापू सभागार में संकल्प सम्मेलन का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इसे लेकर रविवार शाम करीब 6:00 बजे पटना के सभी प्रमुख चौराहों पर और खास कर कौटिल्य नगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के आवास के बाहर कई पोस्टर्स देखने को मिले।