पटना ग्रामीण: पटना हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर पार्क में अंबेडकर दीपोत्सव का हुआ आयोजन
बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर रविवार शाम करीब 7:00 बजे पटना हाई कोर्ट स्थित अंबेडकर पार्क में अंबेडकर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपोत्सव में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।