हुज़ूर: भोपाल: नाइन मसाला रेस्टोरेंट में कांग्रेसी नेताओं के बीच मारपीट, बैठक में चले लात-घूंसे
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2025 भोपाल के एमपी नगर स्थित डीबी मॉल के पीछे नाइन मसाला रेस्टोरेंट में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र की बैठक में हंगामा हो गया। बैठक के दौरान कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए और विवाद इतना बढ़ा कि लात-घूंसे तक चल गए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया|